Narak Chaturdashi (Chhoti Diwali)
Narak Chaudas की कथा व महत्त्व - दोस्तों नरक चौदस, रूप चौदस, नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली बहुत बार सुने होंगे, और ये दिन दिवाली के एक दिन पहले आता है, ये भी आप लोग जानते ही होंगे, पर क्या आप इसे मनाने के पीछे क्या कारण है, अगर नहीं तो आइये जानते है कब और क्यों मनाई जाती है नरक चौदस। नरक चौदस दिवाली के ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है, इसे रूप चौदस, नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चौदस मनाया जाता है। क्यूँ मनाते हैं नरक चौदस - नरक चौदस, रूप चौदस, नरक चतुर्दशी को मनाने के लिए कुछ कथाएं प्रसिद्द हैं, आइये जानते है कुछ कथाओं के बारे में - शाष्त्रो के अनुसार इस दिन यम देवता की पूजा की जाती है, आज के दिन आलस्य और बुराई को ख़त्म करके, घर की साफ़ सफाई करके यमराज देवता के नाम का दिया जलाया जाता है। इस दिन रात में चौखट के बाहर यमराज के नाम का दिया जलाने से यम देवता प्रसन्न होते हैं, इससे अकाल मृत्यु की संभावनाएं ख़त्म हो जाती ह...